Left Post

Type Here to Get Search Results !

गड़वार: दिव्यांग बच्चों को परीक्षण के उपरांत निःशुल्क उपकरण हेतु बाटें गए टोकन


गड़वार (बलिया) जनपद में अवस्थित परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्री संतोष राय एवं जिला समन्वयक समेकित शिक्षा श्री ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक संसाधन केंद्र गड़वार पर दिनाँक 17/10/2018 दिन वुधवार को एक कैम्प का आयोजन किया गया।

इसमे डॉक्टरों की टीम द्वारा उपस्थित दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया गया तथा उनकी आवश्यकतानुरूप निःशुल्क ट्राई साईकल, व्हीलचेयर, श्रवणयंत्र, अन्धछड़ी, बैसाखी, एम०आर०किट आदि हेतु टोकन दिया गया ।दिव्यांग बच्चों को शैक्षिक सपोर्ट देने वाले इंटिनरेंट अध्यापकों की उपस्थिति तथा परीक्षण में सहयोग देना सराहनीय रहा।इस कैम्प में कुल 79 बच्चों का परीक्षण हुआ तथा टोकन दिया गया। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा श्री ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि 6-14 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों को जिन्हे टोकन दिया गया है एलिम्को कानपुर के सहयोग से उपकरण 20 दिसंबर को वितरित किये जायेंगे।

रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---