रतसर (बलिया) दिनांक 16-10- 20 18 दिन मंगलवार सप्तमी तिथि शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार पूजन के साथ पंडालों में मां दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शनार्थ हेतू पट खुल गये और मनोरम झांकियों से पंडाल सज कर जगमगाने लगा, जिनमें प्रमुख पंडाल श्री श्री 1008 सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी पंचायत भवन, रतसर के ५0 वर्ष स्वर्ण जयंती वर्ष में समारोह की तैयारी जोरों पर है। कमेटी अध्यक्ष स्वर्णकार राधेश्याम वर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ मेले के दौरान होने वाली परेशानियों को दूर करने मे पूरी टीम के साथ तत्परता से लगे हुए हैं। उनका कहना है कि स्वर्ण जयंती वर्ष में क्षेत्रीय श्रद्धालु भक्तजन प्रति वर्ष की अपेक्षा अधिक संख्या में दर्शनार्थी आने की आशंका के मद्देनजर तैयारी पूरी कर ली गई है। इसी के साथ त्रिदेव कमेटी पंडाल गांधी आश्रम, श्री आदि शक्ति मां दुर्गा यंग स्टार क्लब डाकखाना, हलचल कमेटी नवयुवक मंगल दल सदर बाजार , दिलदार कमेटी मोहल्ला दिलावलपुर, विश्व विजेता स्टार कमेटी अरार पर, श्री दुर्गा पूजन, नागा बाबा कमेटी स्थान संगत रेन बसेरा, पकड़ी तर, त्रिवेणी कमेटी पूरब मोहल्ला रतसर पंडालों में झांकियों के साथ सजी प्रतिमाओं के दर्शन पूजन का श्रद्धालु भक्तजन लाभ उठा सकते हैं।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

