वाराणसी (ब्यूरो) - रोहनिया बाइक चोर गिरोह बेखौफ होकर रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले में बाइक पार करने से नहीं चूक रहे हैं मंगलवार अल सुबह राजातालाब के बृज मोहन जायसवाल के रानीबाजार स्थित प्रतिष्ठान स्वागतम वस्त्रालय के गैलरी से बाइक चोरी हो गई गाड़ी नंबर यूपी 65 सीएफ 6696 सफेद कलर का अपाचे आरटीआर टीवीएस इस बाइक को दो उचक्के मोटरसाइकिल से आए रेकी करने के बाद एक ने मास्टर की से लॉक खोल कर बाइक उड़ाई तो दूसरा साथी दूर खड़े होकर नजर रख रहा था दोनो बाइक लेकर निकल गए सुबह 3:00 बजे की घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है बाइक मालिक ने पुलिस में रिपोर्ट दी है सीसीटीवी के आधार पर बाइक चोर पकड़े जा सकते हैं लेकिन इससे पहले भी कई जगह वाहन चोर तीसरी आंख में कैद हुए पकड़ में नहीं आ सके वाहन चोरी की घटनाओं ने पुलिस के प्रति लोगों में असंतोष फैला दिया है।
बाइक चोरी की वारदात के बाद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर होते जा रहे हैं। वहीं पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की बजाय कार्यवाही का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ रही है। क्षेत्र में चोरी की वारदातें सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पा रही है, चोरी हुई बाइक की वारदात भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका सीसीटीवी फुटेज पुलिस भी देख चुकी है, लेकिन वारदात के खुलासे को लेकर पुलिस अभी भी महज जांच की बात कर रही है। इधर, राजातालाब में लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातों को लेकर पीडि़त पुलिस थाने के चक्कर काट रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस वाहन चोर गैंग का खुलासा नहीं कर पाई है। ऐसे में दुपहिया वाहनों को बैंक, ऑफिस, सार्वजनिक जगह व घरों के बाहर छोडऩे से लोग कतरा रहे हैं।
पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस के पास शिकायतकर्ता बृज मोहन जायसवाल निवासी राजातालाब ने शिकायत दर्ज करवाई उसका मोटरसाइकिल जो उसके पुत्र आकाश जायसवाल (राजातालाब रामलीला समिति के कोषाध्यक्ष) ने अपने प्रतिष्ठान स्वागतम वस्त्रालय को बंद कर रात 9ः30 बजे सोमवार को दुकान के गैलरी में खड़ा करके रामलीला संपन्न कराने गया था, जब 2:00 बजे रात वापिस आकर देखा तो उसका मोटरसाइकिल वहीं खड़ी थी सुबह जब दुकान खोला जा रहा था तो मोटरसाइकिल वहां से गायब था, उसने मोटरसाइकिल की इधर-उधर तलाश की, परंतु मोटरसाइकिल (अपाचे आरटीआर टीवीएस सफेद कलर) का कुछ पता नहीं लगा। तो उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर अज्ञात चोरों खिलाफ मामला दर्ज अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिपोर्ट- वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला हाशमी

