Left Post

Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश: महिला सीओ ने शराब बनाते तीन को पकड़ा, सैकड़ों लीटर कच्ची शराब किया बरामद


वाराणसी (ब्यूरो) - 16 अक्टुबर-  क्षेेत्राधिकारी बड़ागॉव प्रीती त्रिपाठी के नेतृत्व में कल देर शाम कंजड़ बस्ती में जबरदस्त छापामारी करते हुये शराब बनाते हुये रंगे हाथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर सैकड़ो लीटर कच्ची शराब बरामद करने के साथ ही लगभग चार कुंतल लहन नष्ट कर दिया गया।
विजया दशमी त्यौहार के मद्देनजर शांती एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतू क्षेत्राधिकारी बड़ागॉव पुलिस बल के साथ स्थानीय कस्बा सहित आसपास के गांवों में काफी पुलिस बल के साथ भ्रमण कर रही थी इसी बीच सुचना मिली की कस्बे से सटे करवल बस्ती में अवैध शराब बनाने एवं बेचने का कार्य किया जा रहा है सुचना पर स्वयं सी ओ ने बस्ती में दबिश देकर चढ़ी भट्ठी पर कच्ची शराब बनाते हुये राजेश करवल ,शारदा करवल सहित गांगकला गांव निवासी भगेलू को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके और आसपास के घरो से दो सौ लीटर से ज्यादा कच्ची शराब बरामद किया छापे के दौरान अन्य घरों में दबिश देकर पुलिस ने शराब बनाने की भट्ठियों को तोड़ते हुये लगभग चार कुंतल लहन नष्ट कर दिया। इस दौरान अवैध शराब खरीदने एवं बेचने वालों में भगदड़ मच गई जिससे दर्जनों शराब बनाने एवं बेचने वाले मौके से भाग निकले।

रिपोर्ट- वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला हाशमी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---