Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: जिला मंत्री ने किया अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग


सिकंदरपुर (बलिया) सिकंदरपुर तहसील पर मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस के मौके पर प्रादेशिक खरवार सभा के जिला मंत्री राघवेंद्र प्रताप खरवार ने आवेदन देकर उप जिलाधिकारी सिकन्दरपुर राजेश कुमार यादव से खरवार जाति अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी कराने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि खरवार जाति का तहसील से अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहा है। जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के बाद लेखपालों द्वारा आख्या लगाने में हिला हवाली किया जा रहा है। तथा बोलचाल व क्षेत्रीय भाषा में बोले जाने वाले पुकारु एवं पेशागत भाषा को ही जाति का आधार मानकर गुमराह व परेशान किया जा रहा है। जबकि वह न तो कोई जाति है ना किसी जाति की सूचीबद्ध की श्रेणी में आती है। इस संबंध में स्पष्ट शासनादेश मिलने के बाद भी आवेदनकर्ताओ को परेशान किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने आवेदन के साथ शासनादेश की कापी भी संलग्न किया था। इस मौके पर विष्णु खरवार, अजय खरवार, जितेंद्र खरवार, सोनू खरवार, बृजभान खरवार, वीरेंद्र खरवार, इत्यादि लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---