सिकंदरपुर बलिया) मंगलवार की दोपहर क्षेत्र के कोथ गांव के समीप एक साईकिल सवार अधेड़ व एक बाइक सवार युवक मे आमने सामनें की टक्कर हो गई जिसमे दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये, आननफानन मे आसपास के लोगो ने उन दोनों व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकन्दरपुर पहुचाया।
बताते चलें कि जगजीवन राम पुत्र सुजवन राम उम्र 60 साल अपने गांव बस्ती बजुर्ग से सिकन्दरपुर की तरफ आ रहे थे कि अचानक मन्टू राजभर पुत्र धन्नू राजभर निवासी बस्ती बुजुर्ग अपनी बाइक से विपरीत दिशा से आ रहा था कि दोनों लोगों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई तथा दोनो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये, इस टक्कर मे जगजीवन राम को गंभीर चोट आयी है जिसे देखते हुए चिकित्सक ने जगजीवन राम को जिला अस्पताल बलिया के लिये रेफर कर दिया तथा मन्टू राजभर का ईलाज जारी है।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

