वाराणसी (ब्यूरो) - 16 अक्टूबर। शहर में भले ही हर समस्या से मुक्ति मिल जाए पर जाम की समस्या से जिस दिन बनारस को मुक्ति मिल जाएगी उस दिन सूर्य पूर्व से नहीं बल्कि पश्चिम से उगेगा। जी हां यह सौ फ़ीसदी सत्य है कि बनारस की वर्तमान समस्या केवल और केवल जाम है जिससे इसे कोई नहीं निजात दे पा रहा है चाहे वह यहां के डीएम एसएसपी हो या फिर सीएम और पीएम हो किसी के पास इस जामण का समाधान नहीं है ।
वर्तमान समय में बनारस के लगभग हर इलाके हर क्षेत्र हर चौराहे पर भीषण जाम लग रहा है। जिसमें आम जनता कराह रही है और प्रशासन लापरवाह बना हुआ है इंसान तो इंसान भगवान भी इस जाम के शिकार हैं आज हुआ भी यही लहुराबीर पर आज इतना भीषण जाम लगा था कि लीला के लिए जा रहे राम लक्ष्मण भी उसी जाम में घंटों फंसे रहे लहुराबीर के अलावा आज मलदहिया सिगरा नदेसर अंधरापुल मैदागिन पर भी भीषण जाम देखने को मिला।
रिपोर्ट- वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला हाशमी


