Left Post

Type Here to Get Search Results !

रतसर: नही रहे हिंदू युवा वाहिनी के सक्रिय सदस्य दुर्गेश सिंह, नम आंखों से दी गई श्रंद्धाजलि


रतसर (बलिया) हिंदू युवा वाहिनी के सक्रिय सदस्य दुर्गेश सिंह पुत्र ललन सिंह की अचानक तबीयत खराब होने पर तत्काल जिला अस्पताल बलिया ले जाया गया वहां उनके स्थिति में सुधार ना होने के कारण चिकित्सक ने बलिया से बनारस रेफर कर दिया, बनारस शिफ्ट करने के बाद हेरिटेज अस्पताल बनारस के डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि उनके लिवर में सूजन व हार्ट में परेशानी है, जिसका इलाज डॉक्टरों ने शुरू किया पर हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया जिससे सुबह 3:30 बजे दिनांक १२ -१०-२०१८ दिन शुक्रवार को २४ बर्ष की अवस्था में अस्पताल मे ही निधन हो गया था । 
सोमवार को दिनांक १५-१०-२०१८ को हिन्दू युवा वाहिनी के सक्रिय सदस्य दुर्गेश सिंह के आसमयिक निधन पर एक श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया, बैठक में दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रधांजलि दी गयी । इस अवसर पर अरविंद शर्मा, निरंजन पाण्डेय, मनु गुप्ता, रजत सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता पियुष सिंह अध्यक्ष मण्डल युवा मोर्चा  व संचालन नीपू सिंह ने किया ।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---