बलिया (ब्यूरो) लखनऊ मे आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारत गौरव व भारत जननायक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार यादव की मौजूदगी मे भारतीय जननायक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रताप सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष कालिका चौधरी ने संयुक्त रूप से पार्टी का विस्तार करतें हुए बैरिया निवासी अजय सिंह को जिला बलिया का जिलाध्यक्ष नियुक्त करते हुए उन्हे नियुक्ति पत्र सौपा।
इस अवसर पर अजय सिंह ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है इसके लिए मै पार्टी के आलाकमान को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ कि मुझ जैसे साधारण व्यक्ति को पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है, मै सदैंव पार्टी के हित मे कार्य करते हुए पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए पूरे जिले मे तन मन धन के साथ कार्य करूंगा।
इस अवसर पर पार्टी आलाकमान के साथ सैकड़ों की संख्या मे पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता


