रतसर (बलिया) विकास खण्ड गड़वार अन्तर्गत ग्राम सभा रतसर कलाँ की कर्मठ व जुझारू ग्रामप्रधान व स्व० ठाकुर सहजानन्द सिंह की पोती स्मृति सिंह "खबरें आजतक Live" से एक भेटवार्ता के दौरान कहा कि रतसर गांव मेरे बाबा की कर्मभूमि है, आज भी बाबा मेरे लिए प्रेरणा स्रोत है, उनके स्वप्नों को साकार करने के लिए मै रतसर गांव के विकास के लिए मै किसी भी तरह का कोई भी कोर कसर नही छोड़़ूगी, जहां तक मुझसे संम्भव होगा मै गाँव का विकास कार्य पूरा करूगी और बाबा की स्मृति मे आधुनिक रतसड़ का निर्माण करुंगी ।
बताते चलें कि ग्रामप्रधान स्मृति सिंह इस समय पूर्व मुहल्ला मस्जिद से होकर गुजरने वाले खड़ण्जो पर विकास कार्य करा रही हैं जो विगत १५ बर्षों से जलजमाव का शिकार हो गया था, उस पर अण्डरग्राउण्ड नाला के साथ पेवल्स ब्लाक से निर्माण कार्य हो रहा है, जो मस्जिद के रास्ते को पाँच तरफ से जोड़ता है, उन्होने बताया की इस मुहल्ले को लाइट से भी बहुत जल्द रोशन करने का कार्य करुँगी, ग्रामप्रधान स्मृति सिंह के द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यो के बारे मे जब गांव के लोगों से बात की गई तो लोगों ने अपने ग्रामप्रधान व उनके द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यो की बढ़ चढ़ कर तारिफ की, ज्ञात हो कि गांव ही नही बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगो मे ग्रामप्रधान स्मृती सिंह के द्वारा कराये जा रहे विकास कार्य पूरे क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है व रतसर गांव के लोगों मे खुशी व्याप्त है।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

