Left Post

Type Here to Get Search Results !

वाराणसी: क्रांति फाउंडेशन द्वारा मंदिर परिसर मे किया गया पौधारोपण, प्रांगण की हुई साफ सफाई


वाराणसी (ब्यूरो) - आज दिनांक १४/१०/१८,रविवार को क्रांति फाउंडेशन द्वारा नरिया स्थित शीतला माता मंदिर मे जमकर पौधारोपण किया गया तथा तथा मंदिर प्रांगण की साफ सफाई भी की गयी।क्रांति फाउंडेशन के द्वारा चलाये जा प्रदूषण मुक्त बनारस व पार्क सफाई अभियान का यह १९४ वां सप्ताह था।आज के अभियान का नेतृत्व कर रहे क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई०राहुल कु सिंह जी ने बताया कि पेड़ पौधे हमारा जीवन हैं।उन्हीं के द्वारा हमें शुद्ध वायु मिलती है तथा वो हमारा निरंतर व निर्बाध संरक्षण करते रहते हैं।इसलिए हम सबका भी यह कर्तव्य बनता है कि उनकी देखभाल व सुरक्षा करें।

नये पौधे लगाने के साथ साथ पुराने वृक्षों की भी सुरक्षा व संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।प्रशासन व सरकार के द्वारा प्रदूषण से निपटने व साफ सफाई के दावे तो बहुत किये जाते हैं,परंतु जमीन पर कुछ दिखायी नहीं देता है।सफाई के लिये नियुक्त नवरत्न भी सफाई के लिये कहीं से प्रयासरत नहीं दिखायी पड़ते हैं।सरकार पौधारोपण तो बहुत कराती है परंतु ज्यादातर पौधे बच नहीं पाते हैं।ज्यादातर राजनैतिक दल इन मुद्दों से दूर ही रहना पसंद करते हैं। संस्था के सदस्य व पर्यावरणविद डा० त्रिभुवन सिन्हा के अनुसार काशी की आबोहवा में भयंकर प्रदूषण है।इससे निबटने में पेड़ पौधे ही सहायक सिद्ध होंगे।इसलिए पेड़ पौधों की सुरक्षा,पार्कों की साफ सफाई व शहर को हरा भरा बनाये रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।पेड़ पौधे भी हमारे भाई बंधुओं की तरह हैं जो हमेशा हमारे स्वास्थ्य के लिए जरुरी आक्सीजन वातावरण में बिल्कुल मुफ्त में देते रहते हैं,उनकी सुरक्षा भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।विभिन्न राजनैतिक दलों,सामाजिक संगठनों व स्वयंसेवी संस्थाओं को इस विषय पर एकजुट होकर लोगों को जागरुक करना पड़ेगा।संस्था के सदस्यों के अनुसार सभी राजनैतिक दलों को अपने अपने घोषणा पत्र में प्रदूषण जैसे मुद्दों को शामिल करना चाहिए जिससे देश में बढ़ रही इस समस्या पर कुछ स्थायी कार्य हो सके।संस्था के सदस्यों के अनुसार सभी पेड़ पौधों के फायदे जानते हैं फिर भी हम उनकी सुरक्षा नहीं कर पाते हैं।इसका प्रमुख कारण है कि हम पेड़ पौधों को अपना नहीं मानते हैं।जिस दिन से हम पेड़ पौधों को भी अपना भाई,बहन या मित्र मानने लगेंगें उसी दिन से हमारे भीतर भी उनकी सुरक्षा करने की भावना आ जायेगी।आज के अभियान में प्रमुख रुप से राहुल सिंह, राकेश त्रिवेदी, सागर यादव, मधु भारती, प्रेमशीला पटेल, अनीता बिंद, अखिलेश पांडे, प्रमोद श्रीवास्तव, डा० त्रिभुवन सिन्हा आदि लोग शामिल हुए।               

रिपोर्ट- वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला हाशमी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---