रतसर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के ठाकुर सहजानंद सिंह इस्लामीया स्कूल जो अब रतसड़ कलां प्राइमरी पाठशाला नम्बर -३ के नाम से जाना जाता है, बताते चलें की ग्राम प्रधान स्मृति सिंह ने प्रधान बनने के उपरांत उन्होंने इस बिद्यालय को गोद लिया है।
बीते शनिवार की सुबह संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा के तहत रैली निकल कर लोगों को जागरूक किया गया तथा २.३० दोपहर को विद्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, ग्राम प्रधान स्मृति सिंह, हेडमास्टर जयप्रकाश सिंह, आशा बहु निर्मला सिंह व ए.एन.एम.आशा देवी के द्वारा पाठशाला के विद्यार्थियों को स्वच्छता और स्वास्थ्य पर बारी- बारी से जानकारी दिया गया व ग्राम प्रधान स्मृति सिंह ने विद्यार्थियों के बीच नेल कटर, हैड वाश, शैम्पू व मैगी आदि का वितरण किया जिसे पाकर बच्चों के चेहरें खिल उठे।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

