Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: विधायक ने किया नवनिर्मित जगरनाथ राय स्मृति गेट का भव्य उद्घाटन


सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के हथौज गांव में रविवार को स्व ईश्वर दत्त राय व स्व देवेंद्र नाथ राय की स्मृति में नवनिर्मित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व जगरनाथ राय स्मृति गेट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक संजय यादव द्वारा फीता काटकर किया गया  इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्र विधायक संजय यादव ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व पटल पर छाया हुआ है जरूरत है हमें गांव के विकास की, भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो गांव के विकास में के लिए तत्पर है।

जिसके तहत भाजपा सरकार द्वारा दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं को घर घर तक पहुंचा कर पात्रों को लाभ दिलाने का भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया, उक्त कार्यक्रम मे प्रधान प्रतिनिधि चंदन राय द्वारा क्षेत्रीय विधायक संजय यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर मनीष सिंह अंजनी यादव मंटू सिंह मंजय राय  रवि राय सिया शंकर राय आलोक त्रिपाठी त्रिपाठी रमाशंकर वर्मा अजय राय प्रिंस राय देवनाथ यादव अंशु राय प्रमोद गुप्ता गामा यादव आदि लोग मौजूद थे। अंत में उपस्थित लोगों का प्रधान प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश राय चंदन द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---