Left Post

Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश: खड़े ट्रक से ट्रक टकराया, चालक व खलासी हुए गंभीर रूप से घायल


वाराणसी (ब्यूरो) - बाबतपुर कपसेठी मार्ग पर शनिवार की सुबह ५ बजे खड़े ट्रक में पीछे से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दियारा जिससे टक्कर मारने वाली ट्रक के चालक और खलासी दोनो घायल हो गये तथा ट्रक का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया । सुचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार करा रही है।
बड़ागॉव थानाक्षेत्र के उपरोक्त मार्ग पर कुड़ी बाजार में पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक खड़ी थी भोर में दुसरा ट्रक चालक अपनी ट्रक लेकर बाबतपुर से कपसेठी की तरफ जा रहा था अचानक घटना स्थल के पास चालक को नींद आ गई जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक के पिछले हिस्से मे जोरदार टक्कर मार दिया जिससे ट्रक का चालक विजय शंकर यादव ३८ वर्ष एवं खलासी मंगला प्रसाद २८ वर्ष दोनों निवासी बस्ती गंभीर रूप से घायल हो गये।

रिपोर्ट- वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला हाशमी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---