वाराणसी (ब्यूरो) - 13 अक्टुबर -- बड़ागॉव विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बलुआ में ग्राम प्रधान द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुये ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी बड़ागॉव को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराते हुये दोषी जनों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किये हैं ।
ग्रामीणों का आरोप है की प्रधानपति और उनके परिवार के लोगो द्वारा खडंजा, नाली निर्माण सहित शौचालय और आवास के निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितता करते हुये धन उगाही किया जा रहा है इतना ही नहीं पुराने शौचालयों को नया दिखाकर तथा आवास के नाम पर धन उगाही कर बडे़ पैमाने पर लुट खसोट किया जा रहा है । गांव के आशीष मिश्र, जटाशंकर, रतन, सुरज समशेर बहादुर सिंह एवं रमेश शर्मा सहित दर्जनो ग्रामीणों ने कल खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है।
रिपोर्ट- वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला हाशमी

