Left Post

Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश: पति ने कागज के टुकड़े पर लिख पत्नी को दिया तीन तलाक, परिवार ने प्रधानमंत्री से लगाई न्याय की गुहार


वाराणसी (ब्यूरो)   तलाक को लेकर भले ही अध्यादेश लागू हो गया हो लेकिन इसकी आग थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र का है जहां शौहर ने अपनी बीवी की पहले तो बेरहमी से पिटाई की और फिर उसके सारे जेवर मायके से मंगवाकर उसे घर भेज दिया।
यही नहीं हद तो तब हो गई जब इतने से भी जैतपुरा थाना क्षेत्र के कच्चीबाग के रहने वाले शौहर मुमताज अहमद का मन नहीं भरा तो उसने अपने भाई के हाथों कागज के टुकड़े पर उर्दू में तलाक-तलाक-तलाक लिख कर अपनी बीवी के मायके भेज दिया। इस घटना के बाद जहां पीड़ित परिवार शमीउल्लाह और उनकी बेटी शहाना सदमे में आ गए हैं। यही नहीं शहाना ने अपने शौहर पर आरोप लगाया है कि उसे उसका पति बात-बात पर पिटाई करता और देर रात घर से बाहर भी निकाल दिया करता था।
शहाना बीबी बनारस के जैतपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। शहाना की शादी इसी थाना क्षेत्र के कच्चीबाग में हाजी मुमताज अहमद के साथ फरवरी 2017 में हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। जैसे-जैसे समय बितता गया मुमताज ने शहाना पर अपने मायके वालों से पैसे लाकर देने की मांग शुरू कर दी। शहाना बताती हैं कि जब वो शौहर की बातें मानने से इनकार कर देती थीं तो ससुराल में मुमताज अहमद अपने बहन के कहने पर मारपीट करता था।
यही नहीं मेरे ससुर हाजी अंसार ने मुझसे पिता से 5 लाख रुपए मांगकर लाने को कहा जब मैंने इनकार किया तो बेरहमी से मेरी पिटाई की गई तब कुछ पैसे लाकर मैंने दिए। इस सब के बावजूद कुछ दिनों पहले मेरा नेकलेस जबरदस्ती मायके से मंगवाया और मैंने मना किया तो पिटाई कर घर से देर रात बाहर निकाल दिया और फिर मुझे मायके भेज दिया।
शहाना आगे बताती है कि इन सब मामलों के बाद भी वो चुप रहीं लेकिन 19 सितंबर को अपने भाई के हाथों मुमताज ने कागज के टुकड़े पर तलाक तलाक तलाक लिख भेज दिया

रिपोर्ट- वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला हाशमी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---