वाराणसी (ब्यूरो) - बीते शुक्रवार को बड़ागॉव स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में जयपुरिया स्कुल सिसवां बाबतपुर के सौजन्य से अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा कैंसर जांच एवंं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के काफी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया ।
जांच प्रक्रिया का शुभारंभ करते हुये जयपुरिया स्कुल के प्रबंधक दीपक बजाज ने कहा की स्वचालित मोबाईल वैन के सचल दस्ते द्वारा वाराणसी जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में २५ अक्टुबर तक अलग अलग स्थानों पर शिविर लगाकर ग्रामीणों का कैंसर एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा । हमारे संस्था का उद्देश्य है की कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का समय से जानकारी मिल सके जिससे उसका इलाज हो सके। अगला शिविर १४ अक्टुबर को बाबतपुर में किया जायेगा । इस मौके पर क्षेत्राधिकारी बङागांव प्रीति त्रिपाठी भी मौजूद रही तथा अपनी भी जांच करवाई।
इस अवसर पर स्कुल के जन संपर्क अधिकारी निखिल वर्मा, प्रभात शर्मा, निरज सिंह ,इंद्रैश कुमार ,प्रदीप पांडेय के साथ चिकित्सकीय टीम में डा० सौरभ , आनंद जी ,नितिश झा ,सहित आधा दर्जन लैब टेक्निशियन मौजुद रहे।
रिपोर्ट- वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला हाशमी

