वाराणसी (ब्यूरो) बड़ागांव थानाक्षेत्र चक्का गाँव में बीती रात तीन घरों का ताला चटका करके नगदी सहित लाखो रूपये के जेवर पर चोरो ने किया हाथ साफ घटना की सूचना देने के बाद थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज नही किया।
बताते चले कि बड़ागांव थाना क्षेत्र चक्का गांव निवासी राजेश प्रजापति राम अवध यादव प्रेम सागर यादव के घर का ताला तोड़कर के बीस हजार रुपए नगद व तीन लाख जेवर चोर उठा ले गये सुबह जब परिवार वालों की नीद खुली तो घर का ताला टूटा हुआ था। जब लोगो ने खोजबीन की तो मालूम हुआ कि गाँव के पीछे खेत में टूटा हुआ बक्सा पडा है। परिवार वाले जाकर कर देखे तो टुटा बक्सा पडा हुआ था। तब राजेश प्रजाति ने बताया कि घटना की लिखीत बडागावॅ थाने पर दिया तो थानाध्यक्ष ने कहा कि चोरी गये आभूषण का कागज लेकर आओ तब मुकदमा दर्ज होगा। पत्नी का जेवर पायल करधनी कान की बाली सोने व चादी की सिकडी चोरी चले गये है, हरहुआ पुलिस चौकी पर गये तो चौकी प्रभारी ने बताया कि मुकदमा बडागाॅव थाने मे दर्ज हो गा जब बडागावॅ थाने पहुँचा तो थानाध्यक्ष ने कहा कि चोरी गये गहने का आभूषण का कागज लेकर आओ तो मुकदमा दर्ज किया जायेगा। नहीं तो मुकदमा नहीं दर्ज किया जायेगा।भुक्तभोगी ने कहा कि चोरी गये आभूषण का कागज नही है। क्षेत्र मे आए दिन चोरी की घटना से लोगो मे दहशत व्याप्त है।
रिपोर्ट- वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला हाशमी

