सिकन्दरपुर (बलिया) क्षेत्र के जेठवार ग्रामसभा के कोटेदार के खिलाफ तहसील परिसर सिकन्दरपुर मे बीते गुरुवार से अपनी मांगों को लेकर अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरना कर रहे भाजपा नेता विमल राय "आन्दोलन" का अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा, इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार यादव द्वारा धरने का परमिशन न होने के कारण व तत्काल तहसीलदार से जांच कराने व कोटेदार की गलती पाये जाने पर जेल भेजने के आश्वासन पर भाजपा नेता विमल राय "आन्दोलन" ने अपना अनशन वापस ले लिया व धरने से उठ गये।
धरने से उठने के बाद भाजपा नेता विमल राय ने तहसीलदार जितेंद्र सिंह के पास जाकर उक्त कोटेदार के बारे में जांच करने के लिए जेठवार गांव चलने को कहा इस पर तहसीलदार ने कहा कि मैं कोई चपरासी नहीं हूँँ जो किसी के भी कहने पर जांच करने चला जाऊंगा इसी बात को लेकर विमल राय व तहसीलदार जितेंद्र सिंह के बीच में कहासुनी होने लगी हो हल्ला सुनकर काफी भीड़ जुट गई जैसे ही इसकी जानकारी एसडीएम राजेश कुमार यादव को मिली वह पहुंच गए एवम मामले को किसी तरह समझा बुझा कर ठंडा किया, वहीं खबर लिखे जाने तक उपजिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार सिकन्दरपुर जितेन्द्र सिंह खेजुरी थाना व पकड़ी थाना के फोर्स की मौजूदगी मे जेठवार गांव मे जांच कर रहे है।

