सिकन्दरपुर (बलिया) अगर हर व्यक्ति शौचालय का प्रयोग करने लगे तो अनेक बीमारियां अपने आप खत्म हो जायेगी, हर व्यक्ति अपने अधिकारों को तो जानता है पर उसे अपने कर्तव्यों का भान नही होता, अगर हर व्यक्ति को उसके कर्तव्यों का भान हो जाये तो इस धरती को स्वर्ग बनने मे समय नही लगेगा, उक्त बातें उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर राजेश कुमार यादव ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत मंगलवार को आयोजित कार्यशाला मे कही।
बताते चले की स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) बलिया के अन्तर्गत विकास खण्ड पन्दह एवं नवानगर के समस्त ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिवों की कार्यशाला तहसील सिकन्दरपुर के सभागार में मंगलवार की दोपहर एसडीएम सिकन्दरपुर राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया, सभी ग्राम प्रधान लोगो से अनुरोध करते हुये निर्देशित किया गया है की माह सितम्बर 20 तक शत-प्रतिशत की संख्या मे शौचालय निर्माण कराकर फोटो अपलोड करा दी जाये।
बैठक मे एडीओ पन्दह ने शौचालय की आवश्यकता के बारे मे एवं शौचालय न होने कारण होने वाली बिमारियों के बारे विस्तार से बताया, एसडीएम सिकन्दरपुर राजेश कुमार यादव ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुये कहा की हम सब मिलकर समाज को बीमारियों से मुक्त करे, खण्ड विकास अधिकारी पन्दह ने सभी लोगो से अनुरोध करते हुये कहा की विकास खण्ड व तहसील इस महायुद्ध मे अपने आप को विजयी बनाए
इस कार्यशाला मे मुख्य रुप से एसडीएम सिकन्दरपुर राजेश कुमार यादव, वीडियो नवानगर उपेन्द्र कुमार पाठक, वीडियो पन्दह श्री शिवपाल, एडीओ पन्दह राकेश दीक्षित, एडीओ नवानगर श्रवण कुमार सिंह के साथ साथ तहसील क्षेत्र के सभी ग्रामों के ग्राम प्रधान व सभी ग्राम सचिव उपस्थित रहे।

