सिकन्दरपुर (बलिया) सिकन्दरपुर मनियर मार्ग पर स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान, बीयर शॉप और अंग्रेज़ी शराब की दुकान पर एक साथ उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव ने सोमवार की देर शाम छापेमारी कर सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य ग्राहकों से वसुले जाने के संबंध में ठेके पर उपस्थित दर्जनों लोगों से बयान लिया, और उचित कार्यवाही का भरोषा दिया।
बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से उप जिलाधिकारी राजेश यादव को लगातार सूचनाएं मिल रही थी कि शराब के ठेके पर निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत ग्राहकों से वसूली जा रही है, इस प्रकरण में सोमवार की देर शाम उपजिलाधिकारी ने कार्यवाही करते हुए शराब के ठेके पर पहुंच कर दर्जनों लोगों से बयान लेकर इस बात की पुष्टि की कि यहां पर निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत ग्राहकों से वसुला जा रहा है।
इस छापेमारी में उप जिलाधिकारी राजेश यादव के साथ क्षेत्राधिकारी विजय प्रताप यादव, तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी मौजूद रहे।

