बेल्थरारोड (बलिया)। नगर का ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस मंगलवार को गाजे-बाजे व ऊंट,हाथी घोड़े आदि के साथ धूमधाम व हर्षोल्लास पूर्वक परंपरागत तरीके से निकाला गया। श्री यूनाइटेड क्लब व दुर्गा पूजा समिति एवं श्री मानस मंदिर रेलवे चौराहा दुर्गा पूजा समिति द्वारा संयुक्त रुप से निकाले गए उक्त जुलूस में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्ति गीतों, मंत्रों, देशभक्ति गीतों व गगनभेदी जयकारों से समूचा नगर गुंजायमान हो उठा। विभिन्न अखाड़ों के युवाओं मे हैरत अंगेज करतब दिखाकर जमकर वाहवाही लूटी। शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही। श्री मानस मन्दिर महावीरी झंडा एंव दुर्गा पूजा समिति मानस मन्दिर रेलवे चौराहे से जुलूस आगे बढ़ा वही श्री श्री सार्वजनिक महावीरी झंडोत्सव एवं दुर्गा पूजा समिति यूनाइटेड क्लब अपने प्रांगण से रेलवे चौराहे की ओर बढ़ा, जिसमे श्री मानस मन्दिर महावीरी झंडा जुलूस आगे-आगे होकर बास पोल में लगे लाल रंग के गगनभेदी पताके के साथ बजरंग बली की विशालकाय प्रतिमा के साथ हाथी, घोड़ा ऊँट,बैंड बाजा,डीजे, ताशा,गोड़ऊ,धोबऊ नृत्य व मनमोहक झांकिया जिसमे भोले नाथ,स्वचालित इलेक्ट्रानिक यंत्रो पर बजरंग बली,पृथ्वी शंकर, पुरुषोतम श्रीराम, श्रीकृष्ण का जन्म जेलखाना सहित, ब्रम्होस, पृथ्वी मिसाइल शामिल थी, जहाँ डीजे की धुन में बजते भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था वही युवाओ का हुजूम डीजे की धुन में बजते गीत पर युवा थिरकते नजर आए।मौसम के खुशनुमा मिजाज से घरो की छतों पर महिलाओं की भारी भीड़ जुलूस का आनन्द उठाती नजर आयी।जुलूस में क्षेत्रीय सांसद रविन्दर कुशवाहा, राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, विधायक धनन्जय कनौजिया, सपा के पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष आद्याशंकर यादव, बसपा के पूर्व सांसद गोरख जायसवाल, नगरअध्यक्ष दिनेश गुप्ता, समिति अध्यक्ष भोला जायसवाल, कार्यवाहक अध्यक्ष मोनू गुप्ता, विश्राम सिंह, शिवकुमार जायसवाल, प्रशांत कुमार मंटू, सुनील कुमार टिंकू, विनोद कुमार पप्पू, देवेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र सोनी आदि मौजूद थे।
बेल्थरारोड: हर्षोल्लास के साथ निकला ऐतिहासिक महावीरी झण्डा का जुलूस
11.9.18
53k

Tags