Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी यात्रा समन्वय समिति पहुंची सिकन्दरपुर, हुआ जोरदार स्वागत


सिकंदरपुर (बलिया) यूपी में व्याप्त दुर्व्यवस्था के खिलाफ यूपी यात्रा समन्वय समिति द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में यूपी यात्रा निकाल कर आम जनता को जागरुक करने का काम किया जा रहा है ।जिसके तहत यह यात्रा रविवार को सिकंदरपुर में पहुंची जिसका जोरदार स्वागत किया गया । सगुन मैरेज हाल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी एस आर दारापुरी ने कहा कि यूपी में संविधान की रक्षा व  लोकतंत्र सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष अब गांव-गांव में शुरू किया जाएगा ।जो पूरे प्रदेश में होकर 5 सितंबर को लखनऊ में समाप्त होगा । उन्होंने कहा कि आज जब संविधान के रचयिता बाबा साहब ही सुरक्षित नहीं हैं तो देश में आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी ।  
आखिर बाबा साहब की मूर्ति से लोगों को क्या खतरा है कि जगह जगह उनके मूर्ति पर हमले किए जाते हैं कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया जाता है वही कानून व्यवस्था के नाम पर फर्जी मुठभेड़ में हत्या की जाती हैं और दलित मुस्लिमों पर ही रासुका क्यों लगाया जाता है ।  उन्होंने कहा कि आज भारत में कुछ विशेष वर्ग के लोगों को चिन्हित कर परेशान किया जा रहा है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि भारत देश में प्रत्येक नागरिक को संविधान में सामाजिक न्याय देश की एकता के साथ जीने का अधिकार, आरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य ,किसान रोजगार, देने का जो विकल्प रखा गया है आज इसे लोकतंत्र में दबाया जा रहा है एवं संविधान के मूल्यों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है । जिसके खिलाफ अब आम जनता चुप नही बैठेगी ।  बैठक में यात्रा के संयोजक गुफरान सिद्दीकी, राजीव यादव ,संतोष सिंह ,मजहर आजाद, जुलेखा जवी, रवीश आलम ,इमरान अहमद, मुनव्वर हुसैन, धीरज राजभर, इमरान खान ,जितेश वर्मा ,ताराचंद ,इरफान खान, अभ्यंकर वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे । अध्यक्षता एडवोकेट मुख्तार अहमद व संचालन छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष निशांत राज ने किया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---