सिकन्दरपुर (बलिया) अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा के बैनर तले जे.बी.जी कानवेंट स्कूल घुरी बाबा के टोला के प्रांगण में सोमवार की शाम एक जागरण सभा का आयोजन किया गया, इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यदुवंशी शुरू से ही सरल सहज सुबोध रहे हैं, स्वाभिमान के साथ जीना उनकी फितरत में रहा है, इस थाती को संजोए रखने के लिए उन्होंने अनवरत संघर्ष किया है।
वक्ताओं ने कहा कि यदुवंशियों ने यायावरों की भांति रहना पसंद किया किंतु स्वाभिमान का सौदा कभी भी नहीं किया, कृष्ण की चर्चा करते हुए कहा कि समग्र समाज की रचना के लिए उन्होंने योग से राजनीति को एकाकार कर दिया, कहा कि समाज को बांटने वाली ताकतों को शिकस्त देकर टूटते हुए भारत को एकजुट कर महाभारत की रचना कर दी, सही अर्थों में कृष्ण के आदर्शों पर ही चलकर हम समाज को सही दिशा दे सकते हैं।
यदुवंशियों की एकता पर बल देते हुए वक्ताओं ने पुरखों की सोच व स्वभाव के अनुरूप आचरण पर जोर दिया, इसके पूर्व कृष्ण की भव्य फोटो पर पुष्पार्चन कर लोगों ने जन्माष्टमी की बधाई दी।
वक्ताओं में मुख्य रुप से प्रेम शंकर यादव, राजेंद्र चौधरी, विजय बहादुर यादव, मन्नू यादव, सुरेश यादव, श्री भगवान यादव बागी, रमाकांत यादव, लखुराम, सीताराम यादव, कमलेश यादव, उदय नारायण यादव, रविंद्र यादव, राम अवध यादव, उमाशंकर यादव, सूर्यदेव यादव, रामाज्ञा यादव आदि रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदजी यादव व संचालन अमरेश यादव ने किया सभी का आभार काशीनाथ यादव ने व्यक्त किया।

