Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन


सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर बलिया के तत्वधान में बुधवार की दोपहर शिक्षक दिवस के अवसर पर कॉलेज प्रांगण में एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, इस विचार गोष्ठी का विषय था "भविष्य के भारत के निर्माण में शिक्षक की भूमिका" सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक अरविंद कुमार राय द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया, 

तत्पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गाकर सब को भावविभोर कर दिया व जोरदार तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अक्सर विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह रहे इस गोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तमाम वक्ताओं ने भविष्य के भारत के निर्माण में शिक्षक की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अनेकानेक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की व अपने विचार रखें।
इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बलिया के पदाधिकारीगण विद्यालय प्रबंधन के सभी कार्यकारिणी के लोग व सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---