Left Post

Type Here to Get Search Results !

भगवान ने अगर मौका दिया तो एक घंटे के अंदर खत्म करा दूंगा एससी-एसटी एक्ट : बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह


लालगंज (बलिया)  अगर भगवान ने यदि मौका दिया तो मै एक घंटे के भीतर एससी-एसटी एक्ट खत्म करा दूंगा और सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी लागू करा दूंगा, इस देश के सांसदों ने सभी सवर्णों व पिछड़ों को जन्मजात अपराधी मानकर एससी-एसटी अध्यादेश को लागू किया है, ये सभी बातें बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपने आवास पर मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।
पत्रकार वार्ता में बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बलिया से भगवा एक बार पुनः फिर से लहराएगा और मोदी जी की अगुवाई में पुन: देश मे मोदीजी की सरकार बनेगी। एससी-एसटी का काला कानून तो कांग्रेस की देन है, यह इमरजेंसी से भी बदतर है। 
पत्रकारों के सवाल कि सामान्य वर्ग के गांव के बाहर बोर्ड लगाकर किसी भी पार्टी के लोग को वोट नहीं देने का संदेश दिया गया है, ऐसे में चुनाव के दौरान किस तरह की भूमिका अपनाएंगे, विधायक ने कहा कि मैंने तो अपना सवर्णों के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है, मैं जाऊंगा और वोट भी मांगूंगा, पार्टी की ओर से जिसे भी सांसद प्रत्याशी बनाया जाएगा, उसे बैरिया विधान सभा से तन मन धन से जिताने का भी दिल से प्रयास करूंगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---