Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: स्वच्छता अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम अभियान का शुभारंभ 14 सितंबर से


बांसडीह (बलिया) केंद्र और प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं से आम जनता को अवगत कराने के साथ ही स्वच्छता अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम अभियान का शुभारंभ 14 सितंबर से बांसडीह नगर पंचायत के वार्ड 2 दलित बस्ती से किया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुये भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि 14 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आम जनता हेतु लागू लाभकारी योजनाओं से अवगत कराने हेतु जन चौपाल लगाने के साथ ही दलित बस्ती में सफाई अभियान और पौधरोपण किया जायेगा। भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता को योजनाओं के बारे में अवगत कराने के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगो तक पहुचे इसके तरह बूथ स्तर पर चौपाल और कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसके क्रम में 14 सितंबर को नगर पंचायत के वार्ड 2 में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---