मनियर (बलिया) उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के १५०वां वर्षगांठ सप्ताह २५ सितंबर से २ अक्टूबर तक ब्लाक व ग्राम स्तर पर मनाया जा रहा है, इसी क्रम मे शनिवार सुबह ६ बजे ब्लाक मनियर के अंतर्गत ग्राम अजनेरा मे काग्रेंस कार्यकर्ताओ द्वारा प्रभात फेरी निकल कर गांधी जी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम ........पतित पावन सीता राम धुन गाते हुए पुरे क्षेत्र का भ्रमण किया तत्पश्चात एक भव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमे गाँधी जी के विचार, सिद्धांत व संस्कार पर चर्चा हुई।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने गोष्टी को संबोधित करते हुए कहा कि आज के परिवेश में जो अराजकता का महौल पैदा किया जा रहा है हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई को आपस में लडा़ने का काम किया जा रहा है, इसमें गाँधी जी का संदेश बहुत ही महत्वपूर्ण है।
इस कार्यक्रम मे कांग्रेस के बरिष्ठ नेता पी. सी. सी. सदस्य पूर्व चेयरमैन कमलेश कुमार सिंह, हरिशंकर सिंह (सदस्य पी.सी.सी), देवेन्द्र सिह(प्रधान), त्रिलोकी नाथ तिवारी, राम जी सिंह, कमलेश कुमार उपाध्याय, प्रशांत पाण्डेय, सुरेन्द्र सिंह,काशी नाथ सिह, नथुनी सिंह, गोरख सिंह, अनिल सिंह आदि काफी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- संवाददाता लोकेश्वर पाण्डेय

