Left Post

Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश: ट्रैक्टर की चपेट मे आने से वृद्ध महिला की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम


वाराणसी (ब्यूरो) - 29 सितंबर। रोहनिया थाना क्षेत्र के मातलदेई चौकी अन्तर्गत पैडे गांव राजापुर भट्ठे के पास शनिवार को सुबह लगभग 7 बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से श्यामा देवी उम्र 65 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका रोहनिया के पास उदयराज पुर की निवासिनी है। 

मृतका श्यामा देवी राजापुर गांव में अपनी पुत्री शांति देवी के घर भेट करके वापस जाते समय सुबह लगभग  7 बजे पड़ेगांव ईट भट्ठे के सामने ट्रैक्टर की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर उग्र ग्रामीणों ने मोहन सराय- अदलपुरा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया घटना की सूचना पाकर रोहनिया विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह, एसडीएम राजातालाब, सीओ सदर अनिल कुमार के साथ रोहनिया थानाध्यक्ष श्री प्रकाश गुप्ता मौके पर पहुंचकर चक्का जाम कर रहे ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम छुड़वाया और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रिपोर्ट - वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला वारसी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---