Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: बिजली की आँख मिचौनी व बिजली ट्रीप करने से नगरपंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रो के लोग त्रस्त


सहतवार ( बलिया)  बिजली की आँख मिचौनी व बार बिजली ट्रीप करने से जहाँ नगरपंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रो के लोग त्रस्त है। वही पावर हाऊस पर लगभग आठ माह से रखा  5 एमवीए का ट्रान्सफार्मर शो पीस बन कर रह गया है। लोगो का कहना है कि अगर नये ट्रान्सफार्मर  से कनेक्शन हो जाता तो शायद बार बार बिजली की ट्रीप करने से लोगो को निजात मिल जाती।
नगरपंचायत व ग्रामीण क्षेत्रो मे बिजली के सप्लाई के लिए बना सहतवार बलेऊर  डीहबाबा के पास स्थित पावर हाऊस पर योगी सरकार मे लगभग आठ माह पहले 5 एमवीए का नया ट्रान्सफार्मर आया तो लोगो मे आस जगी कि एक ट्रान्सफार्मर से नगरपंचायत का सप्लाई होगा और एक से ग्रामीण क्षेत्रो का बिजली का सप्लाई मिलने लगेगा। तो शाम को बार बार बिजली की ट्रीप की समस्या से लोगो को निजात मिलेगी । लेकिन आठ माह से अधिक बीत जाने के बाद भी आजतक दूसरे 5एमवीए का ट्रान्सफार्मर का कनेक्शन नही हो पाया। वह ट्रान्सफार्मर आज भी शो पीस बना हुआ है।जिससे बिजली ट्रीप की समस्या जस की तस बनी हुयी है। शाम को  समय से 6 बजे बिजली आती है। लेकिन 9 बजे बजे तक बीस पच्चीस बार  ट्रीप करती है। बार बार बिजली के ट्रीप करने से कई लोगो के बिजली से चलने वाला समान जल जाता है। 
  इस बारे मे बिजली विभाग के अधिकारियो से पुछे जाने पर बताया कि नये ट्रान्सफार्मर के लिए से अलग से चेन्जर वगैरह आयेगा तो कनेक्शन होगा। क्षेत्र के लोगो ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कर जल्द से जल्द नये ट्रान्सफार्मर का कनेक्शन कराने की माँग की है ताकि बार बार बिजली की ट्रीप होने की समस्या से लोगो को राहत मिल सके।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---