सिकन्दरपुर (बलिया) तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन सिकन्दरपुर के तत्वाधान में गुरुवार को तहसील सिकन्दरपुर के सभागार में एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि के रुप में राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर रहे।
अध्यक्ष के रूप में विजय शंकर राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरेश यादव, महामंत्री विजय शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, सुरेश यादव, संयुक्त मंत्री ज्ञान प्रकाश तिवारी, शिवेंद्र प्रताप, वेद प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष परवेज आलम, सदस्य कार्यकारिणी के रूप में संभूनाथ राम को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर व वरिष्ठ सभी लोगों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दिया।
सभी को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने कहा कि अधिवक्ता हमारे समाज का अंग होते हैं तथा गलत सही की पहचान करते हैं और गांव गरीब किसान को न्याय दिलाने का काम करते हैं।
इस अवसर पर ऐसडीऐम राजेश कुमार यादव, तहसीलदार जितेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक दीनानाथ चौधरी, विश्राम यादव अरविन्द राय जितेश सोनी अनिल राय विजेंद्र राय पतरूराम आदि लोग उपस्थित रहे।

