सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के ग्राम सभा रुद्रवार में पर्यावरण बचाओ अंतर्गत बट वृक्षारोपण किया गया इसमें गांव के लोगों के द्वारा कहा गया कि पर्यावरण इतना दूषित होता चला जा रहा है कि जिससे लोगों को कई तरह की बीमारियां होती जा रही है और धीरे-धीरे ऑक्सीजन की कमी होती जा रही है जिसको देखते हुए हम सबको हर एक गांव में अधिक से अधिक पीपल और वट वृक्ष वृक्षारोपण करना चाहिए जिससे पर्यावरण को बचाया जा सके और लोगों की जो समस्याएं हो रही है उससे लोगों को दूषित पर्यावरण से बचाया जा सके।
इस अवसर पर ग्राम सभा के नागरिक अमन श्रीवास्तव, राजेश राय, राजू राय ,अभिलाष मिश्रा ,हरेराम राय ,प्रिंस राय और गांव के आदि लोग उपस्थित रहे।

