Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: सीएचसी पहुंचकर आशा बहुओं ने किया दहशतगर्द के खिलाफ करवाई करने की मांग

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पर आशा बहुओ से वार्ता करती कर्मचारी संयुक्त परिषद की अध्यक्ष सत्या सिंह

सिकन्दरपुर (बलिया) बुधवार को चतुर सठी गांव में आशा बहु के साथ हुए अभद्र ब्यवहार को लेकर प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र बघुडी की आशा बहुएं गुरुवार को सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंच दहशत गर्द के खिलाफ करवाई करने की मांग पर अस्पताल पर पूरे दिन जुटी रही । उधर अपने कर्मचरियो के साथ हुए अभद्रता की घटना को सुनकर कर्मचारी सयुक्त परिषद की अध्यक्ष सत्या सिंह सीएचसी सिकन्दरपुर पहुंच कर अराजकतत्वो के खिलाफ करवाई की मांग किया । 
इस दौरान उन्होंने उपस्थित आशा बहुओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि आशा बहुओ के साथ  किसी भी प्रकार की अगर कोई दुस्साहस करने का काम करेगा तो उसके खिलाफ कर्मचारी संघटन बड़ा आंदोलन करेगा।  वही कर्मचारियों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा । ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत चक्खान के चतुरसंठी पूर्वा में बीते बुधवार के दिन घर घर जाकर टी.बी. रोगियो के बारे में आशा बहुओ द्वारा पता लगाया जा रहा था। तभी उसी गांव का एक युवक शराब के नशे में धुत होकर उनके पास पहुच कर गाली देने लगा और उनकी वाईक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था । आशा कार्यकत्रीयों द्वारा यूपी100 को फोन करके सूचना दे दिया गया। सूचना देने कि खबर जैसे ही उस शराबी को लगी कि वह भाग खड़ा हुआ, जिसको लेकर कर्मचारियों में जबरजस्त आक्रोश है । इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी एन एच एम बसन्त राय , आशाबहु आशा सिंह,मिथिलेश शर्मा , उर्मिला वर्मा, इन्दू देवी, सुमित्रा देवी, गीता देवी, लक्ष्मी देवी, शान्ति देवी, उर्मिला देवी, सत्य प्रकाश, मन्टू कुमार, चिन्ता देवी, हरीश कुमार, संगिता वर्मा, राजन चौधरी, राहुल कुमार, आदि लोग उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---