Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: दस सितंबर को कांग्रेस ने किया भारत बंद का शंखनाद


सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के डाक बंगला प्रांगण में शनिवार की शाम कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक आपात बैठक बुलाई गई।  बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रत्याशी हरिशंकर सिंह ने मोदी व योगी सरकार पर खुलकर हमला बोला और कहा कि डीजल पेट्रोल की कीमतें अब हद से आगे बढ़ गई हैं, तत्पश्चात आगामी 10 सितंबर को पूर्ण रूप से भारत बंद कराने का आह्वाहन पार्टी द्वारा किया गया कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी जवाहर चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार मे गैस, डीजल पेट्रोल की कीमत में भारी बढ़ोतरी के साथ भारी महंगाई करके जनता की कमर तोड़ चुकी है, श्री चौहान ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस भारत बंद को पूर्ण रुप से सफल बनाने में अपना सहयोग करें जिला सचिव मदन यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार में थाना व तहसील में भ्रष्टाचार की जैसे बाढ़ आ गई हो योगी सरकार में संगठित बलात्कार की भी घटनाएं सामने आई है। बैठक में हृदयानंद पांडे, दुबरी चौधरी, अमरनाथ गिरी, देवेंद्र पांडे, दधीबल राम,अशोक राय आदि ने संबोधित किया, बैठक की अध्यक्षता हरिशंकर सिंह और संचालन ब्लॉक अध्यक्ष नजीबुर्रहमान उर्फ राजू ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---