सिकन्दरपुर (बलिया) पिछले कुछ दिनो से नगर मे हो रही छिटपुट चोरी की घटनाओं से एक तरफ जहां पुलिस प्रशासन पुरी तरह से अलर्ट है वही चोरों की भी हिम्मत जवाब नही दे रही, स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर कस्बे से रविवार को चौकी इंचार्ज सत्येन्द्र कुमार राय व कांस्टेबल विवेक कुमार, धर्मेन्द्र कुमार ने मुखबिरों की सुचना पर अपनी संयुक्त कार्यवाही करते हुए कस्बे से एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया, जब कड़ाई से उससे पूछताछ की गई और उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से चोरी के 6 ऐन्ड्रॉइड मोबाइल और 1 टुल्लू पम्प बरामद किया गया जो की करीब दो महीने पहले प्राथमिक विद्यालय सिकन्दरपुर से चोरी हुआ था।
गिरफ्तार युवक का नाम अनिल शाह पुत्र मुन्ना शाह निवासी मनियर जिला बलिया का बताया जा रहा है, सिकन्दरपुर पुलिस ने अपनी कार्यवाही करते हुए उक्त शातिर चोर को आईपीसी की धारा 41/411/414 के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

