Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: सन्त गणिनाथ के जन्मोत्सव पर वैश्य समाज ने लिया एकता का संकल्प


सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के सिसोटार गांव मे अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य संघ के तत्वाधान में शनिवार को सन्त गणिनाथ के जन्मोत्सव का भव्य कार्यक्रम मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया, सर्वप्रथम गणिनाथ जी के चित्र पर पुष्प अर्जित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया तत्पश्चात झंडोत्तोलन का कार्यक्रम भी हुआ ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनियर नगर पंचायत के चेयरमैन भीम गुप्त ने समाज के लोगो को शिक्षा, राजनीति में आगे आने का आह्वान किया, ताकि वैश्य समाज की अपनी पहचान बन सके, आगे कहा कि हमारा समाज जब एकजुट होगा तभी समाज का विकास हो सकता है
कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि गिरिजेश गुप्ता ने कहा की हमारी पहचान तभी बनेगी जब हम अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएगें, गुलाब चंद्र गुप्त ने समाज की एकजुटता का संकल्प दोहराते हुये कहा की वैश्य समाज की एकजुटता बागी बलिया से शुरू हो ताकि समाज में एक सन्देश जाये । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्त ने समाज में बच्चों को संस्कारवान बनाने की पहल की ताकि वैश्य समाज की पहचान कायम रहे ।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से डा0 उमेश प्रताप, बलरामजी गुप्त , अशोक गुप्त, जय प्रकाश गुप्त, अंजनी गुप्त, राकेश गुप्त, अभिषेक गुप्त, सुधीर गुप्त, मोहन जी गुप्त आदि ने संबोधित किया , कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रभान गुप्त ( राजू ) तथा संचालन मनीष गुप्त ने किया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---