Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: ताजिया का उपरी हिस्सा हाइटेंशन तार मे टकराने से पसरा करंट, तीन की मौत, चार झुलसे


सिकन्दरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र के जिन्दापुर गांव मे शुक्रवार की देर रात लगभग 12 बजे ताजिया का उपरी हिस्सा बिजली के हाइटेंशन तार मे टकराने की वजह से ताजिया के पीछे चल रहे ट्रैक्टर ट्राली में करंट उतर जाने की वजह से जिन्दापुर गांव के तीन लोग सन्नी खान उम्र-22 साल, स्लिम खान उम्र-18 साल और इमरान-उम्र-16 असामयिक मौत हो गई, तथा इस घटना मे चार लोग मिस्टर उम्र-17 साल, गुड्डू उम्र-35 साल, सैफ अली उम्र-12 साल और आरिफ उम्र-14 साल बुरी तरह से झुलस गए, इन चारों युवकों का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है।
बताते चले की जिन्दापुर गांव के लोग रात में 12 बजे ताजिया को सुपुर्दे खा़क कर वापस गांव लौट रहे थे, ताजिया एक ठेला पर रखी गई थी और ताजिया के साथ ही उसके पीछे ट्रैक्टर ट्राली चल रहा था, उस ट्रैक्टर ट्राली पर गांव के करीब एक दर्जन किशोर व युवक बैठे थे, ये लोग जैसे ही गांव के नियामुलहक़ खान के दरवाजे से गुजर रहे थे उसी दौरान ताजिया के ऊपरी भाग में लगी लोहे की छतरी ऊपर गुजर रहे एच टी तार से स्पर्श कर गया जिससे ट्रैक्टर ट्राली में भी बिजली करंट प्रवाहित हो गया और इतनी बड़ी घटना घटित हो गयी।
इस घटना के बाद पुरे गांव मे मातम पसरा हुआ है, परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है, समूचे गांव में शोक की लहर है, चारों तरफ इस घटना के बारे में ही चर्चा हो रही है।

आखिर क्या है इस घटना की मूल वजह-

जिन्दापुर मे हुई इस घटना से हर कोई स्तब्ध है, किसी को यकीन ही नही हो रहा है कि खुशी के इस माहौल मे अचानक ये क्या हो गया, गांव के लोगों से बात करने पर ग्रामीणों ने इस घटना के बारे मे सीधे सीधे बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए और इस घटना का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पिछले 50 वर्षों से ताजिया के दिन कभी भी बिजली नही आती थी पर इस साल किसके कहने पर व किसके इशारे पर बिजली आपूर्ति चालू कर दी गयी यह अपने आप मे एक सवाल खड़ा करता है, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर यह भी आरोप लगाया कि पुरे गांव मे बिजली के खंबे पर नंगे तार मानक उचाई से कम उचाई पर है जिससे हमेशा किसी दुर्घटना होने का भय बना रहता हैं, लेकिन बिजली विभाग लोगों के जान को दाव पर लगाकर खुद अपने आँखों पर पट्टी बाधे हुआ है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---