सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर के प्रांगण में शनिवार को क्षेत्रीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आधा दर्जन स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय बहादुर सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अब मनोरंजन तक सीमित नहीं है बल्कि वैश्विक कैरियर का स्कोप बन गया है ओलंपिक व एशियाई खेलों में भी ग्रामीण क्षेत्र से खेलकर युवक आसानी से पहुंच सकते हैं। इस मौके पर सचिव मनोज राय विजय प्रकाश शर्मा, कमलेश राम, आले अहमद, लाल बहादुर, शशि प्रकाश राय आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट- ए के तिवारी

