सिकंदरपुर(बलिया) मंगलवार की शाम जायसवाल मैरिज हाल किला कोहना सिकंदरपुर में ब्याहुत जायसवाल कलवार महासभा सिकंदरपुर के तत्वाधान में 15 सितम्बर को हुए कार्यक्रम स्वजातीय सम्मेलन व बलभद्र पूजन को सफल पूर्वक होने पर तथा उस कार्यक्रम में मेंहदी प्रतियोगिता, चित्रकला, व अपने संस्कृति कार्यक्रम के बल पर मौजूद अतिथियों व लोगो को मंत्रमुग्ध करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण करने के लिये एक मीटिंग का आयोजन किया गया। ब्याहुत जायसवाल कलवार महासभा सिकंदरपुर पदाधिकारियों व महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियो द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे और बच्चियों को पुरस्कार वितरित किया गया। जिसमें लौंग लाची गाने के धुन पर डांस करने वाली शिवानी जायसवाल को, नैनो वाले की गाने की धुन पर श्रेया जायसवाल, प्रेम रतन धन पाए कि धुन पर ऋषिता जायसवाल, आजा नचले की बोल पर डांस करने वाली राष्मिका जायसवाल, शिव तांडव करने वाली हर्षिता जायसवाल को मेडल, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व क़व्वाली टीम के सात सदस्यों को स्मृति चिन्ह, मेडल से नवाजा गया। तथा बृक्ष बचाओ, जीवन बचाओ टीम के 11 सदस्यीय टीम को भी प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। चित्रकला, व मेहदी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बच्चियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र, मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मीटिंग को सम्बोधित करते हुए जायसवाल कलवार महासभा सिकंदरपुर के ब्यवस्थापक संजय जायसवाल ने एक बार फिर से 15 सितम्बर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी स्वजातीय बंधुओ व पदाधिकारीयो, सदस्यों के प्रति अपना आभार प्रकट किया। इस मौकेपर विजय प्रसाद जयसवाल, रिंकी जायसवाल, सुनील जायसवाल, अशोक जायसवाल, बिजय जायसवाल, डब्बू जायसवाल, विकास जायसवाल, सुभाष जायसवाल, सतीश जायसवाल, दिनेश जायसवाल, गुलाब जायसवाल, संजय, प्रभात,गुड्डू, विक्की, अनूप जायसवाल, रमेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, मोहनीश, दीपू, छोटू, संजय, मुन्ना, लता जायसवाल, माया जायसवाल, पूनम जायसवाल, रेखा जायसवाल, अंजू जायसवाल, अन्नू, निशा, अंजू, शोभा, किरन, सहित आदि लोग उपस्थित रहे। मीटिंग की अध्यक्षता पूर्व नगर पंचायत सिकंदरपुर चैयरमैन श्रीमती साबित्री देवी ने किया।
रिपोर्ट- रमेश जायसवाल


