Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: जिन्दापुर हादसे मे पीड़ितों को उचित मुवावजा न मिला तो तहसील पर होगा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन- मो० जियाउद्दीन रिजवी

सिकंदरपुर (बलिया) समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में जिंदापुर ताजिया जुलूस के दौरान हादसे के शिकार पीड़ित परिजनों ने बुधवार को सिकंदरपुर थाने पर पहुंचकर हादसे के संबंध में बिजली विभाग के बिरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने के लिए उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव व थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी को प्रार्थना पत्र सौंपा।
साथ ही पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि अगर एक अक्टूबर तक पीड़ितों को उचित मुआवजा नहीं मिलता है तो समाजवादी पार्टी तहसील सिकंदरपुर का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिये बाध्य होगी।
बताते चलें कि मोहर्रम के 10वी जुलूस के दौरान रात के समय ताजिया दफन कर वापस लौटते समय ताजिया का उपरी हिस्सा एचटी तार के सम्पर्क मे आ गया था  जिसके कारण पुरे ताजिया समेत ट्रैक्टर व ट्राली  मे  बिजली प्रवाहित हो गई थी, जिसमे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी वही चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये थे। जिसमें एक का इलाज वाराणसी चल रहा है। 

इस मौके  समाजवादी पार्टी विधानसभा सिकंदरपुर अध्यक्ष रामजी यादव, भीष्म चौधरी आदि कार्यकर्ता  मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---