Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: ब्याहुत जायसवाल कलवार महासभा ने किया पत्रकारों को सम्मानित


सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय व क्षेत्र के सिकन्दरपुर कस्बा स्थित शान्ति जायसवाल मैरेज हाल, किला के पोखरा पर बीते शनिवार को ब्याहुत जायसवाल कलवार महासभा सिकन्दरपुर के तत्वधान में प्रथम वर्ष कुल देवता भगवान श्री बलभद्र जी की जयंती एवं पूजन समारोह के साथ स्वजातीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सीताराम जायसवाल महापौर, गोरखपुर रहे, वही विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री गोरख प्रसाद जायसवाल पूर्व सांसद, देवरिया, श्री दीपक जायसवाल प्रदेश संगठन मंत्री, जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा उ० प्र०, श्री अजय कुमार अध्यक्ष, जायसवाल युवा मंच उ० प्र०, श्री रोशन जायसवाल प्रदेश मिडिया प्रभारी, जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा उ० प्र०, श्री विनोद जायसवाल, सलेमपुर, देवरिया व श्री हरिन्द्र जायसवाल अध्यक्ष, जायसवाल समाज देवरिया रहे।
इस कार्यक्रम के दौरान आयोजन के व्वस्थापक व पूर्व नगर चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने सभी क्षेत्रीय पत्रकारों का जिसमे दैनिक जागरण दैनिक पत्र से धीरज मिश्रा, हिन्दुस्तान दैनिक पत्र से घनश्याम तिवारी, अमर उजाला दैनिक पत्र से अजय तिवारी, दैनिक भाष्कर दैनिक पत्र से रजनीश श्रीवास्तव, आज दैनिक पत्र से चुन्नीलाल गुप्ता, तरुणमित्र दैनिक पत्र से विनोद कुमार गुप्ता, जनसंदेश टाइम्स दैनिक पत्र से रमेश जायसवाल, बलिया एक्सप्रेस साप्ताहिक पत्र से गोपाल प्रसाद गुप्पा, स्टेट मिडिया दैनिक पत्र से संतोष शर्मा, बलिया एक्सप्रेस साप्ताहिक पत्र से अरविन्द पाण्डेय, तरुणमित्र दैनिक पत्र से इमरान खान, जागरूक एक्सप्रेस दैनिक पत्र से दिनेश जायसवाल, फास्ट न्यूज से अंगद कुमार व सी न्यूज से लड्डन कुमार आदि को फूल, माला, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---