Left Post

Type Here to Get Search Results !

वाराणसी: पिंडरा विधान सभा में अपना दल द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान


वाराणसी (ब्यूरो) -  नए पुर चौराहे पर शिविर लगाकर 375 नए सदस्य बनाए गए ,अपना दल द्वारा आयोजित "अपना दल चला गांव की ओर" अभियान के तहत अपना दल के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष विनोद पटेल की अध्यक्षता में नए पुर चौराहे पर शिविर लगाकर 375 नए सदस्य बनाए गए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनिल पटेल प्रदेश महासचिव ने  कहा की अनवरत हजारों सदस्य बनाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान किया जा रहा है जो आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में मजबूत विकल्प के रूप में अपना दल भागीदारी करेगी और उन्होंने कहा की एक बूथ पर 10 सक्रिय एवं जुझारु सदस्यों की तैनाती की जाएगी जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि 20 तारीख को वर्तमान सरकार द्वारा बेतहाशा डीजल /पेट्रोल मूल्य वृद्धि के विरोध में एवं क्षेत्रीय जन समस्याओं को लेकर दिन में 12:00 बजे जोरदार नारों के साथ जुलूस की शक्ल में तहसील पिंडरा पर प्रदर्शन करते हुए SDM महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा और उन्होंने कहा कि 24 तारीख को पराड़कर भवन वाराणसी में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी पटेल जी रहेंगी ,सदस्यता अभियान में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राधेश्याम पटेल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजनाथ राजभर विधानसभा अध्यक्ष विनोद पटेल ब्लॉक अध्यक्ष शमशेर पटेल जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रकाश पटेल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामजीतपटेल प्रभु पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्ट -   वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला वारसी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---