सिकन्दरपुर (बलिया) क्षेत्र के नागेंद्र बाल निकेतन सिसोटार के प्रांगण में स्थापित विद्यालय के संस्थापक शिक्षाविद स्वर्गीय नागेंद्र नाथ शर्मा की मूर्ति का अनावरण शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बिहार कौकब कादरी ने किया,सभी को संबोधित करते हुए कहा कि मैं नागेंद्र नाथ शर्मा जी की मूर्ति का अनावरण कर गौरवान्वित महसूस कर हूं आगे कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, भारतीय संस्कृति को RSS और भाजपा के लोग बर्बाद करने पर तुले हुए हैं भाजपा सरकार जन भावनाओं के अनुरूप काम नहीं कर रही है, किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है किसानों के फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने से वह कर्जदार होकर आत्महत्या करने को विवश हैं यह भी कहा कि देश के विकास व रक्षा में नेहरू परिवार के योगदान को भुलाया नही जा सकता है, इसी परिवार के इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने देश के लिये ही अपनी शहादत दी, भाजपा के कार्यकाल में देश के पूंजीपति सरकार का धन लेकर विदेशों में भाग रहे हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस सच्चिदानन्द तिवारी, कमलेश सिंह, हरिशंकर सिंह, जिला सचिव शिवकुमार तिवारी, नवानगर ब्लॉक अध्यक्ष नजबुर्र रहमान उर्फ राजू बाबू, पंदह ब्लॉक अध्यक्ष विनोद तिवारी, डॉ० मोती चौहान, कन्हैया मिश्र, राजेंद्र चौधरी, जवाहर चौहान, रज्जू मियां, सिद्धनाथ तिवारी, इकराम उल हक खान, भरत राय, जिला सचिव मदन यादव, अशोक राय आदि मौजूद थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश नारायण आर्य व संचालन प्रेम नाथ शर्मा ने किया।


