Left Post

Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश: एन.डी.आर.एफ की टीम ने स्वच्छता अभियान में दिया अपना भरपूर सहयोग


वाराणसी (ब्यूरो) 25 सितंबर।  स्वच्छ भारत अभियान के तहत एन.डी.आर.एफ. पूरे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग दे रही है, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, बहराइच, श्रावस्ती, इलाहाबाद और वाराणसी में तैनात एन.डी.आर.एफ.  की टीमें प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई, रैलियों, कूड़े-करकट को इकठ्ठा करके, लोगों के घर-घर जाकर जागरूकता और विभिन्न माध्यमों से लोगों को न केवल जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं और सफाई के लिए लोगों को प्रेरित भी कर रहे हैंं। विभिन्न जिलों में तैनात ये टीमें 15 सितम्बर से राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर तक लगातार स्वच्छता अभियान चलाती रहेंगी और साथ ही लोगों को इस अभियान में जोड़ने के लिए और उनकी सहभागिता को निश्चित करने के लिए उन्हें प्रेरित भी करने का कार्य भी कर रहें है।

एन.डी.आर.एफ. के रेस्कुएर्स के स्वच्छता अभियान के जज्बे को देखते हुए कई गाँव व शहरी क्षेत्र के लोग जुड़ रहे हैं और इस महाभियान में भाग ले रहे हैं, विदित है की एन.डी.आर.एफ. के रेस्कुएर्स प्रतिवर्ष और विभिन्न आयोजनों पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है और लोगों को जागरूक करने का कार्य भी करती है, इस अभियान में दूर-दराज़ के कई गाँव के लोगों को एन.डी.आर.एफ. ने स्वच्छता की आवश्यकता को समझाया और जीवन में इसकी महत्ता को भी बताया जिससे लोग स्वयं प्रभावित होकर झाड़ू लेकर अपने आस-पास के क्षेत्रों में साफ-सफाई में जुट गए हैं, वाराणसी के घाटों पर तैनात एन.डी.आर.एफ. टीम ने गंगा घाट पर भी स्वच्छता अभियान चलाकर दशाश्वमेध घाट और राजघाट की साफ-सफायी की।
इस महा अभियान में एन.डी.आर.एफ. के रेस्कुएर्स ने वाराणसी के पांडेयपुर क्षेत्र और लमही क्षेत्र में एक जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया जिसमें घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और विभिन्न मलिन बस्तियों में जाकर सफाई अभियान चलाया। 

वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला वारसी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---