सिकंदरपुर (बलिया) उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई सिकंदरपुर के तत्वाधान में मंगलवार को तहसील गेट पर तहसील सिकंदरपुर के सभी लेखपालों द्वारा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरु किया गया, अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि विगत दिनों लेखपाल नीतीश कुमार के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा जिस तरीके से खेजुरी चट्टी पर हल्ला बोल कर मारपीट की गई यह पुलिस प्रशासन के लिए बहुत ही शर्मनाक है, आज दो हफ्ता बीत जाने के बाद भी वांछित अभियुक्तों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई इसको लेकर लेखपालों में काफी आक्रोश का माहौल है।
उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई सिकंदरपुर के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार राय ने कहा कि गिरफ्तारी एवं विधिक कार्रवाई होने तक यह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। इस धरने में मुख्य रूप से विजेंद्र कुमार राय, लक्ष्मी कांत यादव, नीतीश कुमार, पतरुराम, रविंद्र यादव, चंद्रिका प्रसाद, अवनीश रंजन, प्रदीप कुमार, राणा विक्रम सिंह, दीपक कुमार यादव आदि लोग शामिल रहे।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

