Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: जन समस्याओं को लेकर पिछले 5 दिन से चल रहा अनिश्चित कालीन धरना समाप्त


रतसर (बलिया) रतसर कस्बा की जन समस्याओं को लेकर पिछले पांच दिन से सदर तहसील मे चल रहा अनिश्चित कालीन धरना सोमवार की शाम समाप्त हो गया, सदर तहसील मे अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे रविशंकर सिह (एडवोकेट) ने बताया की बलिया डी एम द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि डा०बिश्राम (सिटी मजिस्ट्रेट) के निर्देशन मे आबकारी विभाग के अधिकारी अनुराग सिंह ,जिला पंचायत अधिकारी रमेश कुमार सिंह व विकास भवन के डी पी आर ओ की संयुक्त मिटींग मे सभी समस्याओं के समाधान की पक्की गारण्टी मिलने पर धरना समाप्त कर दिया गया ।लगभग 1घंटे10 मिनट की अविरल वार्ता के साथ धरना सोमवार को 5.30 बजे सायं खत्म हुआ जो पिछले पांच दिन से चल रहा था ।समस्याओं के समाधान हेतू अधिकारियों के साथ वार्ता के समय बलवंत यादव, अमित गौतम, गोलू सिह, जितेन्द्र श्रीवास्तव, लालू तिवारी, पवन, जमाल,धर्मेन्द्र, जनार्दन सिंह, तेजनारायण आदि मौजूद रहे।  

रिपोर्ट- लोकेश्वर पाण्डेय संवाददाता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---