Left Post

Type Here to Get Search Results !

वाराणसी: प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में स्वच्छ भारत अभियान को ठेंगा दिखा रहा नगर पंचायत गंगापुर


वाराणसी (व्यूरो) - 26 सितंबर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के नगर पंचायत गंगापुर में स्वच्छ भारत मिशन को ठेंगा दिखाता नगर पंचायत गंगापुर जहां एक तरफ प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान चलाते हुए 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छता मिशन का अभियान का शुभारंभ किया और लोगों को घर गाली और बाजारों को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाई वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के नगर पंचायत गंगापुर में गलियों में कूड़े का अंबार लगा रहता है तथा रोड पर कूड़ा गजा रहता है जिससे राहगीर नाक दबाकर चलने को मजबूर होता है।

वही नगर पंचायत गंगापुर के जिम्मेदार अफसर अपनी जिम्मेदारियों से मुख मोड़ लेते हैं तथा नगर पंचायत गंगापुर के कार्यालय के गेट पर धूम्रपान निषेध का बोर्ड लगा हुआ है जिसका नगर पंचायत के कर्मचारी खुला उल्लंघन करते हैं पान गुटखा खाकर कार्यालयों में बैठे रहते हैं वहीं गेट के बोर्ड पर लिखा  होता है धूम्रपान करने वालों को ₹200 का  जुर्माना लगाया जाएगा लेकिन कार्यालय में बैठे कर्मचारी खुला उल्लंघन करते हैं नगर पंचायत गंगापुर में हमेशा बीमारी फैलने का लोगों के बीच डर बना रहता है वहीं ग्रामीणो का कहना है कि जल्द ही कूड़े का अंबार नहीं हटाया गया तो ग्रामीण नगर पंचायत कार्यालय पर धरना प्रदर्शन।

वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला वारसी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---