सिकंदरपुर (बलिया ) जब प्रदेश का मुख्यमंत्री ही गन्ना किसानों के बारे में यह कहने लगे गन्ना बोने की क्या जरूरत चीनी से तो डायबिटीज होता है तो उस प्रदेश के किसानों के बारे में अधिकारी व मंत्री का सोचेंगे और उनका विकास कैसे होगा । उक्त बातें पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने शनिवार को डाक बंगला सिकंदरपुर में आयोजित पत्रकारो से वार्ता करते हुए कहा । कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार जिन मुद्दों को लेकर सत्ता में आई वे नगण्य हो गए हैं आज प्रदेश में किसान, नौजवान, बेरोजगार,, व्यापारी सब असंतुष्ट हैं महंगाई चरम पर है यही भारतीय जनता पार्टी के लोग जब मनमोहन सिंह की सरकार थी तो दिल्ली के जंतर मंतर पर महंगाई को लेकर धरना और प्रदर्शन किया करते थे । आज वही नेता जो सत्ता में हैं महंगाई अपने चरम पर है बावजूद इसके कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है गैस सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं बावजूद इसके हमारे देश में इन पर अंकुश लगाने के लिए देश के प्रधान-मंत्री को कोई मतलब नही है ।
आज भी इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से अपने पड़ोसी देशों में कम कीमत पर डीजल पेट्रोल व अन्य सामान आम जनता के लिए सुलभ हैं । वही प्रदेश में अराजकता का माहौल है कर्मचारी व अधिकारी सुरक्षित नहीं है सरकार के दबाव में अधिकारी व कर्मचारी आत्महत्या कर रहे हैं। बावजूद सरकार निरंकुश तरीके से चल रही है उन्होंने कहा कि सिकंदरपुर विधानसभा का विकास समाजवादी पार्टी की सरकार ने जहा छोड़ा था । वही स्थिर है क्षेत्रीय विधायक और सांसद को क्षेत्र का विकास नहीं बल्कि अपने विकास से मतलब है समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा पास कराए गए स्पोर्ट कॉलेज पुर , खरीद दरौली घाट पर पक्का पुल का आया पैसा भी वापस हो गया तथा सीकनदरपुर में स्वीकृत अग्निशमन केंद्र व मंडी समिति के निर्माण की कोई चिंता इन अप्रवासी जनप्रतिनिधियों को नही है । उन्हें तो केवल क्षेत्र का विकास नहीं बल्कि अपने विकास से मतलब है । आज सिकन्दरपुर विधानसभा के किसान नहर में पानी के लिए तरस रहे हैं बिजली की कोई गारंटी नहीं है क्षेत्र में कटान जोरों पर हैं बावजूद इसके सरकार के लोगों को केवल धनोपार्जन दिखाई दे रहा है । तहसील के कोटेदारों से पैसा लेकर दुकानों को सस्पेंड बहाल कराया जा रहा है चाहे वह भाजपा का कार्यकर्ता हो चाहे किसी अन्य पार्टी का कोटेदार हो बिना पैसे से किसी की कोटे की दुकान नहीं चल रही है । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पर एक्सरे मशीन ठप पड़ी वही एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं है जनरेटर नहीं चल रहा है बावजूद इसके यहां के जनप्रतिनिधि को यहां के लोगों से कोई मतलब नहीं है उन्होंने कहा कि अगर सिकंदरपुर तहसील में व्याप्त दूर व्यवस्थाओं को तत्काल सही नही किया गया तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे । इस दौरान जिला सचिव डॉक्टर मदन राय, विधानसभा अध्यक्ष रामजी यादव , जिला पंचायत सदस्य अनंत मिश्रा शिवजी यादव त्यागी, चंद्रमा यादव, देवनरायन यादव, हिरामन यादव, हृदय यादव , शेराज खान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता


