Left Post

Type Here to Get Search Results !

वाराणसी: चोरी की बाईक के साथ पुलिस ने किया एक युवक को गिरफ्तार


वाराणसी (ब्यूरो) - १५ सितम्बर - बड़ागॉव पुलिस ने कल देर शाम मुखबिर की सुचना पर चंगवार तिराहा के पास से चोरी की स्प्लेंडर बाईक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
स्थानीय थाने के उप निरिक्षक श्याम बिहारी अपने हमराही रणजीत सिंह और चंद्रिका प्रसाद के साथ कल शाम को क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे उसी दौरान मुखबिर ने सुचना दिया की अनेई कपसेठी मार्ग पर चंगवार तिराहे के पास एक युवक २ अगस्त १८ को साईंपुर तिराहे से चुराई गई एक स्प्लेंडर बाईक पर बैठकर कहीं भागने की फिराक में है । मुखबिर की निशानदेही पर उप निरिक्षक और हमराहियों ने उसे घेरकर गिरफ्तार करते हुये चोरी की गई UP65 BC4439 नंबर की मोटर साईकिल को बरामद कर लिया गिरफ्तार चोर राकेश सिंह महिमापुर थाना कपसेठी का रहने वाला है उसने साईपुर निवासी अजय गुप्ता के दरवाजे के बाहर खड़ी बाईक चुरा ले गया था।

रिपोर्ट -  वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला वारसी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---