Left Post

Type Here to Get Search Results !

वाराणसी: धूमधाम के साथ मनाया गया अभियंता दिवस, गोष्ठी का हुआ आयोजन


वाराणसी (व्यूरो) -  15 सितंबर।  हृदय सम्राट स्वर्गीय इंजीनियर आर. के. दत्ता जी की पुण्यतिथि एवं भारत रत्न इंजीनियर स्वर्गीय एम विश्वेश्वरय्या जी के जन्म दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा अभियंता दिवस मनाया गया  इस अवसर पर एक गोष्ठी का भी आयोजन सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन सिंचाई विभाग में किया गया गोष्टी में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जल निगम, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग आदि विभागों के अवर अभियंता ने भाग लिया सर्वप्रथम अभियंता दिवस के अवसर पर उक्त द्वय महान मनीषियों के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया और लोक कल्याण हेतु हवन यज्ञ का भी  आयोजन किया गया गोष्ठी में सभी वक्ताओं ने मनीषियों को नमन करते हुए स्व.आर के दत्ता साहब की मृत्यु खून की कमी कारण हुई थी तभी से डिप्लोमा इंजिनियर्स महासंघ ने यह संकल्प लिया कि देश के अभियंता खून की कमी नहीं होने देंगे ताकि किसी की मृत्यु न हो सके उन्हीं की याद में अभियंता दिवस पर रक्तदान का भी आयोजन किया जाता रहा है जिसके  परिप्रेक्ष्य में आज वाराणसी जनपद में सैकड़ों की संख्या में अभियंताओं एवं कर्मचारियों ने रक्तदान किया तत्पश्चात मनीषियों की याद में देश में स्वक्ष पर्यावरण के दृष्टिगत वृक्षारोपण भी किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ सिंचाई विभाग इं.ओ पी सिंह रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के अध्यक्ष इंजीनियर अजय सिंह पटेल तथा संचालन इंजीनियर पी के रॉय ने किया गोष्ठी में सर्व श्री रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, शशिकांत श्रीवास्तव  जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ,मनोज कुमार यादव, मनोज कुमार  सिंह चौहान, बीके मौर्य, प्रवीण कुमार सोनकर,शशिकांत श्रीवास्तव  जिला अध्यक्ष  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, डी.डी.सिंह, सी.वी.सिंह, आर.सी.श्रीवास्तव, हेमराज, कमलेश कुमार पांडे, आ.एस.पटेल, चंद्रशेखर चौहान आर.एस.मिश्र, सोनू कुमार आदि ने संबोधित किया।

रिपोर्ट -  वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला वारसी 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---